CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन में 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। आने वाले सप्ताह में भी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

CG Weather Update

प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह देर तक लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

एक-दो इलाकों में शीत लहर और कोहरे की संभावना

मौसम शुष्क बने रहने के कारण प्रदेश में कहीं भी बादल या बारिश की स्थिति नहीं बनी है और वर्ष के अंत तक इसके आसार भी नहीं हैं। आगामी कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को दुर्ग जिले में शीत लहर जैसे हालात दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। रायपुर सहित कई जिलों में धुंध की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, अगले 3 दिन में 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *