CG News: फांसी के फंदे पर लटका मिला का शव, परिजन देखकर हैरान; हत्या या आत्महत्या?

CG News: फांसी के फंदे पर लटका मिला का शव, परिजन देखकर हैरान; हत्या या आत्महत्या?

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महंत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर से लगे नीम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ग्राम महंत के स्वास्थ्य केंद्र में मृतक ज्वाला किरण का “नहीं आते हो” कहकर एक वीडियो बनाया गया था। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा नावागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके चलते ज्वाला किरण को जेल भी जाना पड़ा था।

हत्या या आत्महत्या?

परिवार का आरोप है कि ज्वाला किरण की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई है। परिजनों का दावा है कि पहले उसे चार पहिया वाहन में घुमाया गया, फिर रस्सी से गला घोंटकर घर से लगे नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया गया। मृतक के बड़े पापा ने मांग की है कि जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

गांव में पसरा मातम

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में शोक का माहौल है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *