CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय वर्षा प्रणाली अब कमजोर पड़ने लगी है। इसके बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। खासकर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में यह प्रभाव देखा जा सकता है। (IMD Alert CG)
बता दें, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर जिले में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में, जबकि सबसे कम तापमान दुर्ग और पेंड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
