CG Accident: ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर; दो युवकों की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

CG Accident: ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर; दो युवकों की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। ताजा मामला बलरामपुर जिले से आया है, जहां ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। यह घटना रामानुजगंज के सनवाल क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। इस दौरान विमलापुरम-सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी, दूसरी ओर धान का पुआल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गए थे।

हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने घायलों को अपने पिकअप वाहन से तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुखलेश (21 वर्ष) और राजनाथ (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। तीनों युवक ग्राम सनवाल के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *