CG Weather Update: तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से राहत, अगले 3 दिन मौसम में बड़े बदलाव के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा पूर्व की ओर होने से ठंड के असर में फिलहाल कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।

CG Weather Update:

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में दिसंबर की कड़ाके की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया है। हालांकि, वर्तमान में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दें तो अन्य क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनी है। आने वाले तीन-चार दिनों तक ठंड का असर स्थिर रहने या थोड़ा कम होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा में समय-समय पर बदलाव होता है। उत्तर दिशा से आने वाली शुष्क हवा ठंड बढ़ाती है, जबकि पूर्वी हवा अपेक्षाकृत कम ठंडी होती है। फिलहाल प्रदेश में पूर्वी हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट थमी है और आधा से एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

CG Weather Update

अंबिकापुर में 6 डिग्री तापमान दर्ज

पिछले 24 घंटे में सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव नहीं रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं माना में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *