Balod News: स्कूल से चुराए कंप्यूटर और CCTV कैमरे, पुलिस ने चोरी करने और खरीदने वाले आरोपियों को पकड़ा

Balod News

Balod News: बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां मोखा गांव के स्कूल से कंप्यूटर और CCTV कैमरे की चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। चारों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों वासुदेव सिन्हा और लोमेश यादव उर्फ गोलू ने स्कूल के कंप्यूटर रूम से CPU, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और CCTV कैमरे की चोरी की थी। बाद में दोनों ने चोरी किया हुआ सामान साल्हेटोला के चेतन यादव और दीपक कुरेटी को बेच दिया था।

पुलिस ने जांच के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उन्होंने CPU को नाले में फेंक दिया था।

गुरुर थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ चोरी और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है और घटना की आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *