CG Vidhansabha Winter Session: युवाओं को छलने का आरोप, सदन में जोरदार हंगामा

CG Vidhansabha Winter Session

CG Vidhansabha Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर युवाओं को छलने का आरोप लगाते हुए तीखे सवाल किए। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सरकार से पूछा कि अप्रैल 2024 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी थी और वर्तमान में इसकी स्थिति क्या है। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी मांगी।

चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र और बजट में बेरोजगारी भत्ता देने का स्पष्ट उल्लेख है, फिर भी युवाओं को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने पूछा कि क्या यह योजना वर्तमान में चालू है या बंद कर दी गई है।

जवाब में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रदेश में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 15 लाख 47 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है।

CG Vidhansabha Winter Session: धान खरीदी पर सदन में घमासान, सरकार निजी हाथों में सौंपना चाहती है सिस्टम - भूपेश बघेल

हालांकि बेरोजगारी भत्ता को लेकर मंत्री कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर विपक्ष ने मंत्री से लगातार सवाल किए, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

CG Vidhansabha Winter Session: धान खरीदी पर सदन में घमासान, सरकार निजी हाथों में सौंपना चाहती है सिस्टम– भूपेश बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *