Raipur IND vs SA Match: रायपुर वनडे मैच में कालाबाजारी रोकने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का सख्त कदम, स्टेडियम में खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट जारी

Raipur Cricket Match

Raipur IND vs SA Match: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्री की कालाबाजारी रोकने बड़ी कार्रवाई की है। संघ ने निर्देश जारी कर बताया कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से किसी प्रकार की मनमानी कीमत वसूली नहीं होने दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले मैचों के दौरान वेंडरों द्वारा फूड आइटम को अत्यधिक दाम पर बेचने की शिकायतें मिली थीं। इस बार ऐसी गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक वेंडर को अपने गले में रेट लिस्ट टांगना अनिवार्य किया गया है, ताकि दर्शकों को पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम परिसर में पानी की बोतल की बिक्री और बाहरी बोतल अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। संघ ने मैच के दौरान उपलब्ध खाद्य पदार्थों की निश्चित कीमतें तय कर दी हैं, ताकि किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो सके।

 

स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *