CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद लौटेगी ठंड, पिछले तीन दिनों में 4 डिग्री बढ़ा रात का तापमान; दिसंबर में बढ़ेगी सर्दी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से जारी गुलाबी ठंड के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पूर्वी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद हवा की दिशा बदलेगी और ठंड एक बार फिर लौटेगी। हालांकि इस बार ठंड का असर पहले जैसा तीव्र नहीं होगा।

राज्य में पिछले तीन दिनों में रात का तापमान करीब चार डिग्री तक बढ़ गया है। दुर्ग मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10°C से बढ़कर 14.2°C पहुंच गया है। इसी तरह राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर लगभग 16.4°C दर्ज किया गया है।

CG Weather Update:

इधर, अंबिकापुर जैसे उत्तरी छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब भी ठंड का प्रभाव ज्यादा है। चार दिन पहले यहां का तापमान 6°C दर्ज किया गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर माह का सबसे कम तापमान माना गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 31.5°C रायपुर में और न्यूनतम 10.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में पूर्व से आने वाली नम हवा के कारण ठंड कम महसूस हो रही है। दो दिन बाद हवा का रुख बदलेगा जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम है। दिसंबर और जनवरी में ठंड सामान्य रूप से तेज होने की संभावना है।

CG Weather Update

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है और सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड महसूस होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *