Bilaspur News: तालाब में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, दो लापता; रेस्क्यू जारी

Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के महमंद ग्राम पंचायत के बाजार के पीछे स्थित बेलभाठा तालाब में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने पहुंचे 4 बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे अब भी लापता हैं। मौके पर तोरवा पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, शिव विहार इलाके के प्रियांशु सिंह, एम उदयन, पी साईं राव और टी पवन छुट्टी के दौरान तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय सभी बच्चे अचानक गहरे हिस्से में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने प्रियांशु और उदयन को तो बचा लिया, लेकिन साईं राव और पवन का पता नहीं चल पाया है।

अवैध खुदाई हादसे की वजह

ग्रामवासियों का कहना है कि तालाब की गहराई पिछले पंचायत कार्यकाल में कुछ रसूखदारों द्वारा बिना अनुमति कराई गई अवैध खुदाई के कारण बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि तालाब के एक हिस्से में अत्यधिक गहरा गड्ढा बना था, जिसमें बच्चे अचानक फंस गए।

Bilaspur News

देर से पहुंची SDRF टीम

तोरवा थाना टीआई अभय बैस ने बताया कि दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और दो की तलाश जारी है। SDRF को सूचना दे दी गई थी, लेकिन टीम देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम तालाब में लगातार खोजबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *