Raipur Blinkit Strike: रायपुर में खुला Blinkit का काला सच, फास्ट सर्विस ठप; ये है वजह..

Raipur Blinkit Strike

Raipur Blinkit Strike: राजधानी रायपुर में फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit की सेवाएं आज पूरी तरह ठप हो गई हैं। वजह है- कंपनी के डिलीवरी राइडर्स की हड़ताल। बुधवार सुबह से ही BTI ग्राउंड रायपुर में सैकड़ों डिलीवरी बॉयज़ एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राइडर्स का आरोप है कि कंपनी ने पेमेंट रेट घटा दिए हैं, जबकि काम का दबाव दोगुना कर दिया गया है। (Blinkit Strike)

भुगतान में भारी कटौती, काम का दबाव दोगुना

राइडर्स ने बताया कि पहले उन्हें 15 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर 7 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, 9 घंटे से ज्यादा काम करने के बावजूद ओवरटाइम पेमेंट नहीं मिल रहा है।

एक राइडर ने बताया कि रायपुर जिले में Blinkit के लगभग 9 स्टोर हैं, लेकिन केवल कुछ ही जगहों पर तय भुगतान किया जा रहा है। बाकी स्थानों पर प्रबंधन मनमाने तरीके से पेमेंट घटा रहा है।

16 घंटे तक काम, न आराम न ओवरटाइम पैसा

कई राइडर्स का कहना है कि उन्हें 16-17 घंटे तक लगातार काम करना पड़ता है। न आराम का समय मिलता है, न ओवरटाइम का पैसा। कंपनी की 10 मिनट डिलीवरी नीति के कारण एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ गया है।

एक राइडर ने बताया, Blinkit हम पर 10 मिनट में डिलीवरी पूरी करने का दबाव डालती है। इससे सड़क हादसे का डर बढ़ गया है और मानसिक तनाव भी।

राइडर्स की मांगें (Blinkit Riders Protest Raipur)

पुराने 15 रुपए प्रति किलोमीटर रेट को बहाल किया जाए।

ओवरटाइम करने वालों को अतिरिक्त भुगतान दिया जाए।

श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

कंपनी के मनमाने प्रबंधन पर प्रशासन कार्रवाई करे।

700 राइडर्स ने रोका काम, बोले- मांगे माने बिना नहीं लौटेंगे

रायपुर के करीब 700 डिलीवरी राइडर्स ने आज से काम बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे Blinkit की डिलीवरी सेवा पर वापस नहीं लौटेंगे। (Blinkit Delivery Boy Protest)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *