Raigarh Guru Ghasidas Vivad: गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत को जिले से भागने की अनुशंसा, कई अपराध दर्ज

Raigarh Guru Ghasidas Vivad

Raigarh Guru Ghasidas Vivad: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा गुरु घासीदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत पर अब प्रशासन कड़ी कार्रवाई की ओर बढ़ चुका है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। जांच के दौरान उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए, जिसके आधार पर पुलिस विभाग ने उसे जिला बदर (Externe) करने की अनुशंसा की है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके ऊपर पूर्व मे भी अपराध दर्ज है और साथ ही जमीन की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री जैसे मामले भी सामने आए।

इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने आरोपी विजय के जिला बदर के लिए अनुशंसा की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही अनुशंसा पर कलेक्टर की मुहर लग सकती है और विजय राजपूत को रायगढ़ जिला से जिला बदर किया जा सकता है।

सिंधी समाज ने जतायी थी नाराजगी

बाबा गुरू घासीदास के लिए अपशब्द कहने के बाद सिंधी समाज ने भी विजय राजपूत के इस रवैय्ये पर नाराजगी जताई थी। समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि विजय राजपूत समाज के दोनों पंचायत में सक्रिय नहीं है और उसका सिंधी समाज से कोई वास्ता नहीं है यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

पहले का आपराधिक रिकार्ड देखा गया

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि विजय राजपूत के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखा गया। आपराधिक रिकार्ड देखने के बाद जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

Raigarh Guru Ghasidas video viral: युवक ने गुरु घासीदास को दी भद्दी गालियां, वीडियो वायरल…

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DQbqEzFjK2O/?igsh=ZDUxNmg4ajNqcjNz

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *