Durg Murder: प्रेम विवाह के जश्न पर विवाद, युवती के भाई की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी हिरासत में

Durg Murder:

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम विवाह के जश्न पर खूनी विवाद हो गया। युवती के भाई की युवक के दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, डिपरापारा इलाके में रहने वाली पूजा साहू और तिलक साहू ने परिवार की सहमति के बिना प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद तिलक साहू के दोस्तों लब्बू, दादू, राजा यादव और सनी आदि ने जश्न मनाया। इसी दौरान पूजा साहू के मौसेरे भाई नीरज ठाकुर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तिलक के दोस्तों ने नीरज पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घायल नीरज ठाकुर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है।

इस बीच युवती के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती के घर से भागने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक घटना हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *