Bolod Double Murder: धनतेरस पर घर में मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी, डेढ़ साल पहले कांस्टेबल पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत

Bolod Double Murder: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में मां-बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, वहीं पास ही उसकी बेटी मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा का है। मृतका की पहचान निकिता पडौती (Nikita Padauti death Balod) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, निकिता के पति रविशंकर पडौती दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे, जिनकी करीब डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। (Balod Mother Daughter Death)

घटना के समय महिला का 13 साल का बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह जब वह उठा तो कमरे में मां और बहन की लाश देखकर दंग रह गया। बेटे की सूचना पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया।(Balod Mother Daughter Death)

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। (Balod Maa Beti Ki Lash)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *