Jagdalpur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जगदलपुर में आज 218 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया। इनमें 110 महिला नक्सली और 98 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में सेंट्रल कमेटी मेंबर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर, जनमिलिशिया और अन्य कैडर स्तर के माओवादी शामिल हैं।
इन सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, और बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी की मौजूदगी में जगदलपुर पुलिस लाइन में अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की।

153 हथियार किए गए जमा
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने 9 प्रकार के कुल 153 हथियार पुलिस को सौंपे।
19 AK-47 राइफलें
17 SLR राइफलें
23 INSAS राइफलें
1 INSAS LMG
36 .303 राइफलें
4 कार्बाइन
11 BGL लॉन्चर
41 12 बोर / सिंगल शॉट गन
1 पिस्टल

नक्सलियों को मिलेगी पुनर्वास नीति का लाभ: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो नक्सली विकास की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
उन्होंने कहा- हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की बेहतर पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। हमने हमेशा हिंसा छोड़ने और विकास की राह पर आने की अपील की है।

माड़ डिविजन अब नक्सल मुक्त
सरेंडर करने वालों में नक्सली प्रवक्ता रूपेश, एक सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM), दो दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (DKSZC), 15 डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM), एक माड़ एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 121 अन्य कैडर के माओवादी शामिल हैं।
इसके साथ ही अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग नक्सल मुक्त हो जाएगा। उत्तर बस्तर से लाल आतंक के समाप्त होने के बाद अब दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद के सफाए की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

इन 7 कैडरों के नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
1. CCM: 01
2. DKSZC: 04
3. रीजनल कमेटी मेंबर: 01
4. DVCM: 21
5. ACM लेवल: 61
6. पार्टी मेंबर: 98
7. PLGA/RPC/अन्य: 22
