CG Train Cancelled: सर्दी के मौसम में उत्तर भारत में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों तक रद्द करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों पर रद्द रहेगी। इस निर्णय से प्रयागराज, वाराणसी और छपरा जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 15159/15160 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन ठंड के मौसम में घने कोहरे की अग्रिम चेतावनी को ध्यान में रखते हुए स्थगित किया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों को छोड़कर अन्य दिनों में ट्रेन अपने नियमित समय पर चलेगी।

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तारीख
दिसंबर – 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी – 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी – 2, 4, 7, 9, 11, 14
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तारीख
दिसंबर – 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी – 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी – 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15
