Bilaspur Accident: जिला पंचायत सदस्य की कार से बाइक की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, कार सवार फरार

Bilaspur Accident:

Bilaspur Accident: बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिला पंचायत सदस्य की कार और एक मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत सिम्स बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान तखतपुर निवासी अश्वनी गंधर्व के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी तखतपुर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर थाने लाया गया है और उसके मालिक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना रात की होने के कारण प्राथमिकता घायल को उपचार दिलाने की थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार सवार आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि कार में कोई जनप्रतिनिधि सवार था या नहीं, और हादसे में उन्हें कोई चोट तो नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *