Raigarh News: खेत में करंट की चपेट में आने से REO की मौत, जंगली सुअर मारने बिछाया गया था तार

Raigarh News

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खेत में गए कृषि विस्तार अधिकारी (REO) करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह तार खेत में जंगली सुअर मारने के लिए बिछाया गया था। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय लाल कुमार साहू, (REO Lal Kumar Sahu) जो ग्राम खम्हार के रहने वाले थे और गुड़ुबाहाल बहमा में पदस्थ थे, रविवार को अपने भेलवाटोली स्थित खेत में काम करने गए थे। रात को काम खत्म कर घर लौटने के बाद, करीब 9 बजे वह दोबारा खेत गए।

रात में दोबारा खेत गया था कृषि अधिकारी

रात करीब 9 बजे वह दोबारा किसी कृषि कार्य से अपने खेत गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने खेत में जंगली सुअर को मारने के लिए करंट प्रवाहित तार बिछा दिया था। उसी की चपेट में आने से लाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने शुरू की तलाश, खेत में मिला शव

जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव को सुबह बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी का बयान

इस मामले मे लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले में जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि REO की मौत खेत में लगे करंट तार से हुई है। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *