Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई है। बग्गा मशीनरी के पास अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में हैं और हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं।
दमकल और पुलिस अब तक नहीं पहुंची
घटना की सूचना के बावजूद अब तक मौके पर न तो दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और न ही पुलिस मौजूद है। आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


सड़क पर भीषण जाम
आग लगने के चलते मुख्य सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
