Google Gemini AI Photo: सोशल मीडिया पर अभी Google Gemini AI के जरिए ‘नैनो-स्टाइल’ फोटो बनवाने का चलन जोरों पर है। खासकर साड़ी-वाली (AI saree photo) तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। पर ये जितना आसान दिखता है, उससे जुड़े साइबर-और प्राइवेसी-खतरे भी उतने ही गंभीर हैं। एक्सपर्ट्स और डिजिटल-सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि भी AI टूल पर अपनी असल तस्वीरें बिना सोच-समझे अपलोड न करें। गलत इस्तेमाल से ये तस्वीरें आपकी पहचान, प्रतिष्ठा और सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकती हैं।

छोटी सी फोटो से हो सकती है बड़ी परेशानी (AI photo safety)
AI से तस्वीर बनाने के लिए रेफरेंस फोटो हम खुद अपलोड करते हैं। ऐसे में आपकी कई सारी जानकारी आप सार्वजनिक रूप से खुद देते हैं। किसी भी AI टूल से तस्वीर बनाने से जुड़े सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि आप अपनी डिजिटल पहचान (digital privacy) पर नियंत्रण खो देते हैं। जब आप अपना फोटो AI इमेज जनरेटर पर अपलोड करते हैं, तो आप इस बात से नियंत्रण खो देते हैं कि उनका उपयोग कैसे होगा। उस फोटो के साथ AI को वो डिटेल्स भी मिल सकते हैं जिन्हें आप शेयर नहीं करना चाहते, जैसे- लोकेशन, फोटो के बैकग्राउंड में दिख रहे आपकी पर्सनल जानकारियां।

ब्लैकमेलिंग के हो सकते हैं शिकार (AI image trend)
विशेषज्ञों का कहना है कि Google Gemini AI से एडिट की गई तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार फोटो को इस तरह बदला जाता है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसका फायदा उठाकर लोग ब्लैकमेलिंग, अफवाह फैलाने और चरित्र हनन जैसी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं।

