Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहित महिला के साथ लगातार 6 साल तक संबंध बनाए। जब महिला 4 माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने बच्चे को अपना मानने से इंकार कर दिया और शादी से साफ मना कर दिया। मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है।

शादी का झांसा देकर महिला का किया शोषण (Woman Exploitation Case Gurur Balod)
गुरूर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में आरोपी नीलकंठ यादव (Neelkanth Yadav Arrest) उर्फ नीलू यादव ने उससे शादी का वादा किया। इसी बहाने उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर पलटा आरोपी (Pregnant Woman Case Gurur)
महिला ने बताया कि जब वह 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया और शादी से भी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 14 सितंबर को गुरूर थाने में आवेदन दिया।

आरोपी को भेजा गया जेल
गुरूर टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर 15 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
