Raigarh News: पितृ पक्ष में लाई जा रही थी मां दुर्गा की मूर्ति, अचानक लगी आग, Video Viral

Raigarh News

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पितृ पक्ष के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए लाई जा रही थी। इसी बीच मूर्ति में अचानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Raigarh Durga Pratima viral video)

रायगढ़ दुर्गा प्रतिमा में आग

रायगढ़ दुर्गा प्रतिमा में आग (Raigarh Durga Pratima Aag)

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के वार्ड नंबर 11 में दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा लाई जा रही थी। शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष (Durga Pratima burnt in Pitru Paksha) पूर्वजों को समर्पित समय होता है और इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य या धार्मिक उत्सव नहीं किए जाते। ऐसे में प्रतिमा स्थापना के समय हुई इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

आतिशबाजी से फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माता के स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी की गूंज थी। तभी आतिशबाजी से निकली चिंगारी प्रतिमा की साड़ी में जा लगी और देखते ही देखते आग फैल गई। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और कपड़ों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *