CG Breaking: CAF जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, दोनों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

CG Breaking: Korba

CG Breaking: Korba: कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF Jawan) के जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दाग दीं। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई।

कोरबा CAF जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली

CAF जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली (Korba CAF Jawan firing)

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जवान का नाम टेकराम मिंझवार (Tekram Minjhwar) है, जो एतमनगर स्थित बांगा बटालियन में पदस्थ है। उसकी पत्नी से तलाक हो चुका है और लंबे समय से पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। सुबह जब वह अपने ससुराल उमेंदीभाठा गया, तो किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और तैश में आकर उसने रायफल से फायरिंग कर दी।

Korba CAF Jawan firing

मौके पर दोनों की मौत (CAF Tekram Minjhwar Rifle Firing Korba)

हमले में जवान की साली और चाचा ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग डर के मारे घरों में छिप गए।

आरोपी जवान गिरफ्तार (CAF Jawan Tekram Minjhwar Arrest)

कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी जवान को नेवसा नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ पारिवारिक तनाव और विवाद से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *