Mahasamund News: अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज को लगाया टांका, फोटो वायरल होते ही जांच शुरू, CMHO बोले- FIR भी होगी

Mahasamund News

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा (Community Health Center Bagbahara) में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ड्रेसर और उसका हेल्पर मौजूद हैं, लेकिन टांका लगाने का काम अस्पताल स्टाफ की बजाय ड्राइवर कर रहा है।

एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज को लगाया टांका

एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज को लगाया टांका (Ambulance Driver Stitches Patient)

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त की रात लगभग 10 बजे सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 की मदद से अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान टांका लगाने की आवश्यकता पड़ी, लेकिन अस्पताल स्टाफ की जगह प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनोज यादव ने मरीज को टांका लगाया। घटना की तस्वीर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

Community Health Center Bagbahara

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, जांच टीम गठित (CG Health Department Negligence)

मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीएमओ बागबाहरा ने बताया कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, तुरंत जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कहा कि मरीज को टांका लगाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। साथ ही जिले के सभी बीएमओ को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

देखें आदेश कॉपी-

Ambulance Driver Stitches Patient

 

Gariyaband News: अस्पताल में महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- अगर मौत हो जाए तो जिम्मेदार कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *