CG Vyapam Constable Exam : CG व्यापमं ने आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की, जानें रजिस्ट्रेशन, फीस से लेकर पूरी डिटेल

CG Vyapam Constable Exam

CG Vyapam Constable Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा की तारीख (CG Police Constable Written Exam Date) घोषित कर दी है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पास सभी उम्मीदवारों को अब व्यापमं (CG Vyapam Exam) की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

 

जारी निर्देश पत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास उम्मीदवार निर्धारित तिथि में शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 14 सितंबर को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। वहीं 8 सितंबर तक इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र जारी हो सकता है। अगर परीक्षा केंद्रों की बात करें तो सभी 5 संभाग मुख्यालयों में यह परीक्षा होगी।

परीक्षा शुल्क की बात करें तो जारी परीक्षा निर्देश के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 200 रुपए निर्धारित किया गया है। अन्य सभी जानकारियों के लिए नीचे पीडीएफ कॉपी अटैच की जा रही है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी इसे ध्यान से अवलोकन कर लें।

देखें आदेश

http://ACFrOgAALZGyStp9PJu19OdvgO0tFqaAZz6ZcpkEF8VBoL1tMibuLyGVBU2vwvhDQm-HCsOVseS6vlx0C0uJQ4nFmis1VktjMgxFUTMjovgnc89-pCpYwMUctz9aKUt_57wp9SmqhhyJmntYYjLs

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *