Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, इलाके में फायरिंग जारी

Bijapur Encounter

Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गंगालूर इलाके में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है। वहीं, इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच फायरिंग अब भी जारी है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

बीजापुर मुठभेड़

मुठभेड़ पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में (Bijapur Maoist Attack)

बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने बताया कि पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों को नक्सल ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

Bijapur Naxal Encounter : SP जितेंद्र यादव ने कहा कि जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। अब तक एक नक्सली ढेर हुआ है। उसके शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *