Mahasamund Breaking: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, 3 गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Mahasamund Breaking

Mahasamund Breaking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में निदाई-चलाई कर रहे पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है।

 

पति-पत्नी की मौत (Husband Wife Death)

हादसा महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में हुआ। मृतकों के नाम 38 वर्षीय राधेश्याम दीवान (Radheshyam Dewan Death) और उनकी पत्नी 36 वर्षीय रत्ना बाई दीवान (Ratna Bai Dewan Death) हैं। हादसा उस समय हुआ जब पांच लोग खेत में काम कर रहे थे। अचानक मौसम बदलने के साथ तेज गर्जन-चमक हुई और आकाशीय बिजली गिर गई।

घायलों का इलाज जारी (Lightning Strike Chhattisgarh)

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *