Balod News: मायके में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, आंख पर चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या…

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरीद गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जहां नवविवाहिता की लाश उसके मायके में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना के बाद अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (newly married woman found dead)

Tameshwari Sahu Hanging Case
Tameshwari Sahu Hanging Case

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू (ameshwari Sahu Hanging) की शादी चार महीने पहले ही हुई थी और वह लगभग 14 दिन पहले अपने मायके आई थी। शनिवार को परिजनों ने उसे घर के एक कमरे में फांसी पर लटका देखा, लेकिन उनकी नजर तामेश्वरी की आंख के पास मौजूद चोट और खून के निशान पर गई, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध बन गया।

पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अर्जुंदा पुलिस का कहना है कि मृत्यु का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *