CG News : मां से मोबाइल पर मटन लाने की बात कहकर निकला था बेटा, सुबह नदी में मिला शव; दोस्त की तलाश जारी

Ambikapur/Darima news : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र की घुनघुट्टा नदी (Ghunghutta river) में गुरुवार सुबह एक युवक का शव बाइक सहित बरामद हुआ, जो बुधवार शाम से लापता था। युवक की पहचान 20 वर्षीय हिमांशु पिता अमय लाल, निवासी ग्राम पलगढ़ी, दरिमा के रूप में हुई है। उसका दोस्त कार्तिकेय, जो उसके साथ बाइक में सवार था, अब तक लापता है।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम हिमांशु अपनी मां से मोबाइल पर बात करते हुए मटन लाने की बात कहकर घर से मामा के गांव कलगसा के लिए निकला था। उसकी मां मटन बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन रात बीत जाने के बाद भी जब दोनों मामा के घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह नदी में हिमांशु का शव और बाइक मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। (Himanshu dead body Ghunghutta river)

पुलिस को कार्तिकेय का मोबाइल नदी में पानी में मिला है, लेकिन वह खुद अब तक नहीं मिला है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। पुलिस का अनुमान है कि बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण अंधेरे में पुलिया के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी होगी।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिया के ऊपरी हिस्से में मोड़ पर घसीटने के निशान मिले हैं। शव में हल्की चोटें पाई गई हैं। कार्तिकेय का मोबाइल बरामद होने से यह माना जा रहा है कि वह भी नदी में गिरा होगा और तेज बहाव के कारण बह गया होगा। फिलहाल दरिमा पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *