CG BREAKING: क्लर्क ने कोर्ट रूम में की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश

Dhamtari Suicide

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर में कार्यरत एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम के भीतर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

दरअसल, घटना का पता तब चला जब कुछ लोग कोर्ट रूम में पहुंचे और सोमनाथ को फंदे पर लटका हुआ देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा।

कोर्ट रूम में ही लगाई फांसी

थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *