Divyang placement camp Raipur: दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 18 जून को लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैंप, जानिए कौन ले सकता है भाग…

Divyang placement camp Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 18 जून 2025 को विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइंस स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

 

घर बैठे रोजगार का अवसर

 

इस कैंप में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों को घर बैठे एजेंट के रूप में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। यह कार्य पूरी तरह से कमीशन आधारित होगा, जिसमें कार्य की मात्रा के अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा। यह पहल दिव्यांग अभ्यर्थियों को न केवल रोजगार बल्कि आत्मविश्वास भी प्रदान करेगी।

 

कौन ले सकता है भाग?

 

इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के 12वीं पास दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मूल प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:

12वीं की अंकसूची

दिव्यांगता प्रमाण पत्र

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

दो पासपोर्ट साइज फोटो

 

 

सुविधाएं नहीं, तैयारी स्वयं करनी होगी

 

इस कैंप में भाग लेने आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

 

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

दूरभाष: 0771-4044081

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *