CG Snake Bite: जमीन पर सो रही थीं महिला सरपंच, करैत सांप के डसने से मौत

CG Snake Bite: सरगुजा जिले के बतौली ग्राम पंचायत की महिला सरपंच जगरमती पैकरा की करैत सांप के काटने से मौत हो गई। वह गुरुवार रात अपने पति के साथ जमीन पर सो रही थीं। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बतौली पंचायत की सरपंच जगरमती पैकरा (48) गुरुवार रात घर आए मेहमानों के साथ भोजन करने के बाद सोने चली गई थीं। मेहमानों को अपना पलंग देने के कारण वह पति विशुन पैकरा के साथ जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रही थीं।

देर रात होने लगी उल्टी

रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच जगरमती पैकरा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। परिजन जब उनकी मालिश कर रहे थे, तब पेट पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। इसके बाद कमरे में तलाश करने पर करैत सांप मिला, जिसे परिजनों ने एक टब से ढंक दिया।

परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान एंटी स्नेक वेनम दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जहर फैलने से नहीं बच सकी जान

परिजनों के अनुसार, जब तक सर्पदंश की जानकारी हुई तब तक शरीर में जहर काफी फैल चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जगरमती पैकरा अपने पीछे पति और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *