Kondagaon Accident: कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। (कोंडागांव बस ट्रक टक्कर)
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस (NH30 bus truck Accident) की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। हादसे में बस सवार दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। (NH30 बस ट्रक एक्सीडेंट)
घायलों को अस्पताल भेजा गया (Kondagaon bus truck Accident)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

