Bijapur Gang Rape: नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Bijapur Gang Rape

Bijapur Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर 5 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। (बीजापुर नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप)

tcw

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात पीड़िता को उसका परिचित एक नाबालिग युवक घर से बाहर घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसके चार अन्य साथियों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। (बीजापुर नाबालिग लड़की गैंगरेप)

वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। 12 अप्रैल की (रविवार) सुबह भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

Rape

ये आरोपी गिरफ्तार (Bijapur Minor Girl Gang Rape)

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। एक आरोपी नाबालिग है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज (Bijapur Bhairamgarh Gang Rape)

घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा

एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Surajpur Rape: नाना ने 3 साल की मासूम के साथ की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *