CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा-नहीं टूटेगा नकटी गाँव 

रायपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा नकटी गाँव जिसे तोड़कर विधायक कॉलोनी बनाई जानी हैं अब वह नहीं टूटेगी. रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हैं कि उन्होंने गाँव के लोगों को कहा है कि उनके घर अब नहीं तोड़े जायेंगे.विधायक कॉलोनी बिना किसी को हटाए भी बनाई जा सकती है.

सांसद ने कहा कि मैंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वहां से किसी को हटाया न जाए. मेरी जानकारी में 15 आवास प्रधानमंत्री आवास में बने हुए हैं और इसलिए किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा, किसी का घर तोड़ा नहीं जाएगा. अधिकारियों से मेरी चर्चा हो गई है.

गाँव में धरने पर बैठी थी महिलाएं

घरों को हटाये जाने के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी थी.गांव में कच्चे और पक्के मिलाकर करीब 80 घर बने हैं। इन घरों में साहू, यादव और सतनामी समुदाय के करीब 300 लोग लोग रहते हैं। ये लोग खेती किसानी और मजदूरी करते हैं। साथ ही बच्चे स्कूल जाते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *