रायपुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से गुमटी में संचालित भोजनालय हटाने से नाराज महिला उसके बेटे-बेटियों ने वाहनों और ऑफिस में घुस कर तोड़ फोड़ की. नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की. ऑफिस के केबिन पर तोड़ फोड़ करके चकनाचूर कर दिया. पुलिस के कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का मुक्की करके मार पीट करने की कोशिश की. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का हैं.
इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश भर गया हैं. उन्होंने जमकर विरोध जताया.और सुरक्षा की मांग को लेकर आज उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. तोड़ फोड़ और गुंडागर्दी करके सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महिला पिंकी ठाकुर और बेटे शिवम और बेटी शिवानी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अतिक्रमण के दौरान निगम कर्मियों से हुई मारपीट के बाद कर्मचारी निगम कार्यालय में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां ज्ञापन सौंपकर महिला और उनके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. तोड़फोड़ में 10-12 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा है

