Raipur Central Jail Video Viral: रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवती जेल के मुलाकात कक्ष के अंदर बंद आरोपी युवक से बातचीत कर रही है और इसी दौरान वह मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। (रायपुर सेंट्रल जेल में गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड से मुलाकात)

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर का जन्मदिन था और इसी मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मुलाकात करने रायपुर सेंट्रल जेल (Raipur Jail) पहुंची थी। मुलाकात कक्ष में बातचीत के दौरान युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। (रायपुर सेंट्रल जेल वीडियो वायरल)

मोबाइल बैन के बावजूद कैसे पहुंचा फोन?
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवती मोबाइल फोन लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या मुलाकात से पहले तलाशी नहीं ली गई, या फिर सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर बड़ी लापरवाही हुई है।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DUFtfxwDG34/?igsh=MTZybTN4ejhkNGljYQ==
