RAIPUR LATEST NEWS: शास्त्री चौक में हमेशा के लिए ऑटो बैन, जाम की स्थिति को देखते हुए लिया फैसला 

RAIPUR LATEST NEWS: शहर के सबसे ज्यादा यातायात प्रभावित शास्त्री चौक में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है.अब इस चौराहे से कोई भी सवारी ऑटो नहीं गुजरेगी. पिछले दिनों पुलिस ने इसे ट्रायल के तौर पर बंद किया था जिससे लोगों को जाम से काफी रहत मिली थी.

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अब हमेशा के लिए सवारी ऑटो के यहां से गुजरने पर रोक लगाने का फैसला लिया है. इससे पहले पुलिस ने अपने प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *