छत्तीसगढ़ में बीजेपी आज पहली बार बिहार दिवस मानाने जा रही है.सत्ता और बीजेपी संगठन से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही है.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन भिलाई और रायपुर के कार्यक्रमों में आयेंगे.
भाजपा की ओर से ऐसे आयोजन पूरे देश में किए जा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है.इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने सख्त विरोध किया है.पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा केवल अपने बिहार प्रभारी नितिन नबीन की चापलूसी के लिए यह आयोजन कर रही है.क्या बीजेपी 1 नवंबर को बिहार में छत्तीसगढ़ दिवस मनाएगी?
बिहार दिवस मनाने का कारण:
बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर हुई थी.इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है.भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी समाज के लोग रहते हैं और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है.
