BILASPUR NEWS: 12वी का आखिरी पेपर देकर आये छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

BILASPUR NEWS: बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में कक्षा 12वीं के छात्र हरीश चक्रधारी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जानकारी के अनुसार, हरीश ने 18 मार्च को अपनी अंतिम परीक्षा दी थी.और दोपहर 12 बजे घर लौटा था. इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे दरवाजा खोलकर देखा, तो वह गमछे से लटका हुआ मिला. सूचना पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक के पिता बिंदा चक्रधारी, जो उस समय ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, सूचना मिलते ही घर पहुंचे.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, क्योंकि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *