KORBA NEWS:कोरबा रेलवे स्टेशन के पिट लाइन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की पहचान लक्ष्मणबंध काली मंदिर के पास रहने वाले नंदू सिदार (50) के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई है. मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है.
ये पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है.सुबह रेलवे ट्रैक पर कर्मचारियों ने एक अज्ञात युवक की लाश देखी जिसके बाद आरपीएफ के जवानों को सूचना दी.वही परिजनों का कहना मृतक एक काम से घर से निकला हुआ था .वह घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा ये बात समझ नहीं आई .
