RAIGARH CRIME NEWS:6 साल की बच्ची से हैवानियत ;आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गया रूम , फिर किया रेप

RAIGARH CRIME NEWS:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहाँ एक 23 साल के युवक ने 6 साल की बच्ची का रेप किया.आरोपी  पावभाजी के दुकान में काम करता था और बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने रूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में 6 साल की बच्ची घर के बाहर थी। तभी पावभाजी दुकान में काम करने वाला 23 साल का युवक उसके पास आया.इसके बाद उसे आइसक्रीम खिलाने के नाम पर ले गया. जहां से उसे अपने रूम में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इसके कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मामले की सूचना अपने परिजनों को दी. जिसके बाद रात में पीड़िता के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *