इंटरनेशनल मास्टर्स लीग: फाइनल में इंडिया ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया 

रायपुर: इंटरनेशनल मास्टर्स T-20 लीग के लिए रायपुर एकबार फिर से लकी साबित हुआ.इंडिया मास्टर्स ने फाइनल मुकाबले में वेस्ट इंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर ख़िताब जीत लिया. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में वेस्ट इंडीज मास्टर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया .इंडिया मास्टर्स के कसी गेंदबाजो के सामने वेस्ट इंडीज के बल्ल्जेबाज खुलकर नहीं खेल सके जिसके कारन 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन ह बना सके .

फाइनल मैच में उमड़े दर्शक 

वीकेंड ले दिन छत्तीसगढ़ के प्रशशंक मास्टर व्ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वेस्ट इंडीज के कप्तान ब्रायन लारा के बीच होने वाली खिताबी भिडंत में स्टेडियम में उमड़ पड़े. सभी का रुख स्टेडियम की और रहा और मैच शुरु होते तक 40 हजार से ज्यादा दर्शक मैच देखने पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *