janjgir champa news: 12वी की छात्रा का पहले अपहरण फिर बलात्कार

 सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में छात्रा का अपहरण कर बलात्कार का खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घर छोडऩे के बहाने से छात्रा का अपहरण कर ओडिशा ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुराने मकान मलिक पर बलात्कार करने का आरोप है. जिसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया और ओडिशा के पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया . पुलिस के अनुसार होली की छुट्टी मनाने घर जा रही छात्रा 12 मार्च की शाम बस का इंतजार कर रही थी। तभी सभी 5 आरोपी एक साथ वहां पहुचे और छात्रा को घर छोडऩे का झूठा झांसा देकर जबरदस्ती गाडी में बैठा कर ले गए. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *