CG News : छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने विकास शील, जानिए अब तक कौन-कौन रहे हैं चीफ सेक्रेटरी और कब तक संभाला पद

CG News

CG News : Raipur: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील राज्य के 13वें मुख्य सचिव होंगे। वह वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

राज्य बनने के बाद अब तक 12 मुख्य सचिव रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में अब तक कौन-कौन मुख्य सचिव रहे और उनका कार्यकाल कितना रहा।

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव विकास शील

सबसे लंबा और सबसे छोटा कार्यकाल

अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहे। इसके अलावा विवेक ढांढ और पी. जॉय उम्मेन का कार्यकाल तीन साल से अधिक रहा। वहीं, सुनील कुजूर का कार्यकाल मात्र 10 महीने का रहा, जो अब तक का सबसे कम समय है। इसके अलावा आरपी मंडल का कार्यकाल 13 महीनों का रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों का कार्यकाल

साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ के गठन के बाद 25 वर्षों में अब तक 12 मुख्य सचिव रहे। आईएएस विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों का कार्यकाल इस प्रकार है:

1- अरुण कुमार (30 अक्टूबर 2000 – 31 जनवरी 2003)
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य सचिव अरुण कुमार रहे। उनका कार्यकाल 2 साल 3 महीने का रहा।

2- सुयोग्य कुमार मिश्रा (31 जनवरी 2003 – 30 जून 2004)
कार्यकाल करीब 17 महीने तक रहा।

3- एके. वीजयवर्गीय (01 जुलाई 2004 से 07 नवंबर 2005)
करीब 16 महीने मुख्य सचिव रहे।

4- आरपी बगाई (07 नवंबर 2005 – 31 जनवरी 2007)
लगभग 15 महीने कार्यकाल।

5- शिवराज सिंह (31 जनवरी 2007 – 31 जुलाई 2008)
19 महीने तक मुख्य सचिव।

6- पी. जॉय उम्मेन (31 जुलाई 2008 – 07 फरवरी 2012)
3 साल 6 महीने तक इस पद पर बने रहे।

7- सुनील कुमार (07 फरवरी 2012 – 28 फरवरी 2014)
2 साल 20 दिन मुख्य सचिव रहे।

8- विवेक ढांढ (28 फरवरी 2014 – 11 जनवरी 2018)
3 साल 10 महीने 11 दिन कार्यकाल।

9- अजय सिंह (11 जनवरी 2018 – 02 जनवरी 2019)
11 महीने 22 दिन तक कार्य किया।

10- सुनील कुजूर (02 जनवरी 2019 – 31 अक्टूबर 2019)
10 महीने का सबसे कम कार्यकाल।

11- आरपी मंडल (31 अक्टूबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर 2020)
13 महीने तक मुख्य सचिव।

12- अमिताभ जैन (30 नवंबर 2020 – 30 सितंबर 2025)
4 साल 10 महीने का सबसे लंबा कार्यकाल रहा। केंद्र सरकार से उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन भी मिला।

13- आईएएस विकासशील (30 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार)

विकासशील का करियर ग्राफ

1994: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन, छत्तीसगढ़ कैडर

2000 के दशक: बिलासपुर और रायपुर में कलेक्टर रहे

राज्य सरकार: उद्योग, वित्त और सामान्य प्रशासन विभागों का दायित्व

केंद्र सरकार: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ पद

जल शक्ति मंत्रालय (Jal Jeevan Mission) में मिशन डायरेक्टर

जनवरी 2024: एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त

मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल

सितंबर 2025: डीओपीटी ने एडीबी को रिलीव करने के लिए पत्र लिखा

वर्तमान स्थिति: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *