CG News: Raipur: नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। अब 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पांच प्रमुख ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई ठहराव होगा।
इन ट्रेनों का डोंगरगढ़ में ठहराव होगा
- 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
- 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
- 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
- 12849/12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 12772/12771 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा
- गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर का विस्तार अब रायपुर तक किया जाएगा।
- साथ ही 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से नवरात्र पर्व में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और श्रद्धालुओं को सीधा डोंगरगढ़ पहुंचने में आसानी मिलेगी।
