Kondagaon Suicide: खेत में पेड़ से लटकते मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, गांव में सनसनी

Kondagaon Suicide

Kondagaon Suicide: Farasgaon: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवती और युवक की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेत में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश (Kondagaon love couple suicide)

मामला बांसकोट (Banskot) चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी (Dhamanpuri) का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। (Dhamanpuri love couple hanging Kondagaon)

कोंडागांव प्रेमी-प्रेमिका की लाश

प्रेम प्रसंग की आशंका (Farasgaon Banskot dead bodies found)

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *