Raipur Accident: राजधानी रायपुर में सड़क हादसे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डीडी नगर (Raipur DD Nagar Accident) थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इंडिगो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और 2 साल का बच्चा भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा (Raipur Car Bike Accident)
पीड़ित मोहम्मद अफजल ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दुर्ग निवासी मोहम्मद राज देवड्या (Mohammad Raj Devdya Death Raipur Accident) अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे रायपुर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इंडिगो कार (रायपुर पासिंग नंबर) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने राज देवड्या को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया।

इलाज के दौरान मौत (Woman and Child Injured Raipur Accident)
इस हादसे में राज के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बच्चा भी घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों ने आरोपी कार चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOs5VVRCBWf/?igsh=MTZydWxoaTRhZHAydQ==
