Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद सूरज यादव (Suraj Yadav death Karhi) और मनोज कश्यप (Manoj Kashyap) की मौत के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने शराब ठेकेदार भोला टंडन उर्फ सुरेन्द्र टंडन (25) और उसके चचेरे भाई 35 वर्षीय अनिल टंडन (Anil Tandon arrest) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने जान बूझकर शराब में सुहागा (जहरीला पदार्थ) मिलाकर पीला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

शराब पीने से 2 युवकों की मौत (Jahrili Sharab two youths murder Janjgir-Champa)
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 सितंबर की सुबह दोनों मृतक गांव करही (Karhi) में शराब लेने भोला टंडन के पास गए थे। वहां खरीदी गई शराब के साथ चखना लेकर दोनों बैठकर शराब पीते हैं। कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक ख़राब हो गई और परिजनों द्वारा उन्हें राधा कृष्ण अस्पताल, सारंगढ़ ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सारंगढ़ थाना में मर्ग कायम कर जांजगीर पुलिस ने जांच शुरू की।

सुहागा मिली शराब से मौत
एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच, परिजनों व घटनास्थल के तथ्यों तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहजनक पाया गया। घटनास्थल से व अन्य तफ्तीश से मिली सूचना पर बिर्रा पुलिस ने आरोपी भोला टंडन (Bhola Tandon arrest) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने साजिश करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि रोज़ शराब पीकर विवाद करने से वह और उसका परिवार परेशान थे, इसलिए उन्होंने हत्या की साजिश रची।

आरोपी को कब और कैसे किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी और साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की। पूछताछ में भोला टंडन ने स्वीकार किया कि 14 सितंबर शाम को अनिल ने उसे अंग्रेज़ी शराब का पैक और सुहागा उपलब्ध कराया था। रात में भोला टंडन ने शराब में सुहागा मिलाकर रख दिया और 15 सितंबर को सुबह दोनों मृतकों को वही शराब बेच दी जिसको पीने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। आरोपियों के कब्जे से सुहागा रेपर व बड़ा सूजा बरामद किया गया है, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मरने वालों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ-साथ बरामद साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। SP विजय कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी ओर से मिली मदद या शंका होने पर संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOtLoaECKV-/?igsh=MW9mM2dtZWsyYnIzaQ==
