Mahasamund Murder: महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा की नहर में 11 सितंबर को नग्न अवस्था में मिला शव जिसको देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, उसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिलेश्वर साहू पचेडा (Pacheda) निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में 45 वर्षीय देवकी बघेल और उसके बेटे 21 वर्षीय सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध बने विवाद की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपी महिला देवकी बघेल (Devki Baghel Arrest) से अवैध संबंध था। समय के साथ वह महिला के घर और निजी मामलों में दखल देने लगा, जिससे महिला और उसका बेटा परेशान हो गए। इसी कारण मां-बेटे ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

मां-बेटे ने ली प्रेमी की जान
9 सितंबर को आरोपियों ने पिलेश्वर को घर बुलाया। वहां उसे रस्सी से चारपाई पर बांधा गया और सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शोर दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। हत्या के बाद सुरेश बघेल (Suresh Baghel Arrest) ने मृतक का गुप्तांग काट दिया और महिला ने पेचकस से आंख पर वार किया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर पत्थर पटक दिया गया। इसके बाद शव को घसीटते हुए बेमचा नहर (Bemcha Nahar Lash) में फेंक दिया गया।

हथियार बरामद, आरोपियों को जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी, पेचकस और अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों पर BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। देवकी और सुरेश को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ऐसे हुई शव की पहचान
तीन दिन चली तफ्तीश के दौरान पता चला कि पिलेश्वर साहू (Pacheda Pileshwar Sahu Murder) 8 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं गया था और अक्सर देवकी बघेल के घर आता-जाता था। परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें पहचान की पुष्टि हुई।
